अपहरण की कोशिश नाकाम, चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई जान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. हालांकि बच्ची ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए चलती मोटरसाइकिल से कूदकर खुद को बचा लिया. जानकारी के अनुसार पानीटंकी निवासी 9 वर्षीय लक्ष्मी धनवार मंगलवार शाम मनोहरपुर बाजार से दुकान के लिए सामान खरीदने गई थी. इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि युवक बच्ची के घर के पास से आगे निकल गया. बच्ची ने कई बार बाइक रोकने को कहा, लेकिन जब युवक नहीं रुका तो लक्ष्मी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी. गिरने से वह घायल हो गई, लेकिन उसने राहगीरों से मदद मांगकर किसी तरह अपने घर पहुंचने में सफलता पाई.

घटना के बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. मामले को लेकर मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

About The Author

See also  सुवर्णरेखा-खरकई का जलस्तर घटा, फिर भी खतरे के निशान से ऊपर; निचले इलाकों में बाढ़ का संकट बरकरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed