एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी के छुए पैर


बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर 7 नवंबर को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार और अब दो अलग-अलग राजनीतिक खेमों के प्रचारक- खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी आमने-सामने आ गए. पटना एयरपोर्ट पर यह मुलाकात अचानक हुई, जब दोनों अपने-अपने चुनावी कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे. मनोज तिवारी जहां बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों के लिए रवाना हो रहे थे, वहीं आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव अपने प्रचार अभियान से लौट रहे थे. मुलाकात के दौरान दोनों कलाकारों के चेहरे पर मुस्कान थी. खेसारी ने आगे बढ़कर प्रणाम किया और कहा कि “बड़े भाई हैं, सम्मान देना मेरा फर्ज है.” इस पर मनोज तिवारी ने भी उन्हें गले लगाते हुए कहा, “हमारे बीच राजनीति आ सकती है, लेकिन संस्कार नहीं तोड़ सकती.” नजारा देखने को मिला. दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार और अब दो अलग-अलग राजनीतिक खेमों के प्रचारक- खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी आमने-सामने आ गए. चुनावी मंचों पर खेसारी का तेवर सफाई से भावनात्मक रहा है. उनके भाषणों में उन्होंने बीजेपी के चारों स्टार प्रचारकों- मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह पर तीखे सवाल उठाये और खुला चुनौती भी दी. खेसारी ने कहा कि मुद्दों पर खुलकर बहस हो और झूठे वादों की पोल खुले. उन्होंने अपने सादा परिवेश और गरीब परिवार से आने का जिक्र करते हुए विरोधी नेताओं की छवि से फर्क बताया.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. आज पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने बीजेपी के स्टार प्रचारकों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके भाषा की कोई मर्यादा नहीं रह गई है. उन्होंने कहा, “मैं धर्म विरोधी नहीं हूं. अभी मैं कहता हूं जय श्रीराम. लेकिन क्या इससे बेरोजगारी दूर हो जाएगी? धर्म जरूरी है लेकिन उसके साथ कर्म और शिक्षा भी जरूरी हैं.




