जयमाल से ठीक पहले जनरेटर बंद होने से टूटी शादी, दूल्हे की भी हुई पिटाई…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पीलीभीत /  उत्तर प्रदेश :-  शादी-समारोह के दौरान दोनों पक्षों से वाद-विवाद होना कोई बड़ी बात नहीं है । लेकिन जब मामला इतना बढ़ जाए कि ऐन वक्त पर शादी ही टूट जाए तो फिर अलग बात हो जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है जहाँ जयमाल के बाद जनरेटर बंद होने पर एक बारात अखाड़ा बन गया। वर वधू पक्ष में जमकर लात घूंसे और लाठियां चलीं। इस दौरान दूल्हे को भी लट्ठ पड़ने की बात कही जात रही है। सात फेरों से पहले बारात घर में बवाल देखकर दुल्हन तिलमिला उठी। उसने तुरंत ऐसा फैसला सुनाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। बात थाने तक जा पहुंची, लेकिन बात नहीं बन सकी। शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के गांव जोरावन के रहने वाले रविन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा से तय की। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक वो बारात लेकर गांव पहुंचे। स्वागत सत्कार हुआ। खाना पीना होने के बाद बाराती नाचते गाते हुए द्वारचार पर पहुंचे। यहां जयमाला की रस्म के बाद अचानक जनरेटर बंद हो गया। जिसके बाद हुई कहासुनी में मारपीट शुरू हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि लड़की पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। हंगामे मारपीट के बाद लड़की ने भी शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा अपना जेवर वापस दिलाने की मांग पर अड़ा था। प्रशासन के मुताबिक दोनों पक्षों को सुना जा रहा है।जिसके बाद जाँच की जाएगी। 

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed