कदमा में पुलिस की पहरा में अदा की गयी जुम्मे की नमाज

0
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा में धारा 144 लगाये जाने के कारण शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पुलिस के पहरे मे अदा की गयी. कदमा के शास्त्रीनगर फारुकी मस्जिद के पास पुलिस का पहरा लगा हुआ था. खुद एसएसपी प्रभात कुमार और एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा मौके पर मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नमाज के बाद पुलिस को मिली राहत

जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस को काफी राहत मिली है. शास्त्रीनगर में ही 8 और 9 अप्रैल को माहौल बिगड़ा हुआ था. पुलिस के लिये यहां पर जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक करा पाना चुनौती से कम नहीं था. इस बीच सुरक्षा की दृष्टिकोण से ड्रोन को भी मंगा लिया गया था और पूरी निगरानी रखी जा रही थी. घटना के बाद इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. पुलिस उससे नजर रखे हुये है.

About The Author

See also  लोयोला स्कूल के पास नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, दोपहर 1 से 2 बजे तक सड़क बंद

Thanks for your Feedback!

You may have missed