MMDR बिल के खिलाफ JMM का चरणबद्ध आंदोलन, आर्थिक नाकेबंदी तक की चेतावनी






रांची : केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का रोडमैप तैयार किया है। पार्टी का जनजागरण अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। JMM महासचिव विनोद पांडेय के अनुसार पार्टी बिल के प्रावधानों और झारखंड पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है।


आंदोलन के अगले चरण में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, झारखंड बंद और मशाल जुलूस की तैयारी है। इसके बाद राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार तक पार्टी की आपत्तियां पहुंचाने की योजना है। JMM ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांग नहीं मानी गई तो अंतिम चरण में आर्थिक नाकेबंदी का रास्ता अपनाया जा सकता है, जिसमें झारखंड में खनन गतिविधियों और राज्य से खनिजों की आवाजाही रोकने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री और JMM के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहले ही रणनीति बनाई है।


