झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर होगी रिलीज

Advertisements

जमशेदपुर : युवा फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रसनजीत महतो की वेब सीरीज ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का आधिकारिक ट्रेलर रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लॉन्च किया गया। इसे झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज बताया गया है। सीरीज 20 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम विभाग की एचओडी डॉ. नेहा तिवारी, जीआर8 के कुमार विवेक, समाजसेविका पूर्वी घोष और निर्देशक के माता-पिता शारदा देवी व बीएच महतो मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रसनजीत महतो और उनकी टीम को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रसनजीत महतो ने बताया कि ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ में कुल छह एपिसोड हैं, जिनकी शूटिंग जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में की गई है। उनके अनुसार, कहानी जिंदगी के आखिरी दांव पर भी हार नहीं मानने के जज्बे को दर्शाती है। सीरीज में अत्रि भट्टाचार्य, कुणाल सेमीग्रही, सुभाशीष घोष, साईं सुजल, पी दामिनी, पी यामिनी और रोनी फिलिप्स ने अभिनय किया है।

About The Author

See also  जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, हिरासत में लिए गए जुआरी

You may have missed