झारखंड में फिर बरसेगा पानी, ऑरेंज अलर्ट जारी; रांची में ठंड का एहसास, तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:राज्य में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात दर्ज किया गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अभी कुछ दिन और देखने को मिलेगा, जिससे बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। आज भी झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

खूंटी में बुधवार को सबसे ज़्यादा 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में भी मौसम में बदलाव देखा गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लोगों को वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें।

गुरुवार को भी राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। खासकर पूर्वी सिंहभूम, रांची, लातेहार, गुमला और सरायकेला खरसावां में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने 2 से 4 बजे के बीच तीन बार येलो अलर्ट जारी किया था।

आज शाम 5 बजे के बाद मौसम के और बिगड़ने की संभावना है। रांची, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बारिश के चलते रांची समेत कई इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में ठंडी हवा और चादर की ज़रूरत महसूस हुई। गर्मी के मौसम में लोगों को कश्मीर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है।

See also  3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी से बढ़ी चिंता

जिलों का संभावित तापमान:

  • देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C
  • कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 21°C
  • बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C
  • पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 20°C

मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें। तेज़ हवाओं और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें और सावधानी बरतें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed