झारखंड स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, इशानवी-तन्मय और प्रेरणा-निशांत बने चैंपियन

Advertisements

जमशेदपुर : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन दिनों तक चले योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट मिनी (Under-11) और सब-जूनियर (Under-13) बैडमिंटन टूर्नामेंट सह सेलेक्शन ट्रायल 2026 का रविवार को समापन हो गया। अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में बोकारो की इशानवी आर्य विजेता, गिरीडीह की ट्विंकल कुमारी उपविजेता और पूर्वी सिंहभूम की रिधिमा बनर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स डबल्स में धनबाद की दिव्यांशी प्रकाश और नंदिता गोप की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि गिरीडीह की स्नेहा प्रिया और ट्विंकल कुमारी उपविजेता रहीं। बॉयज सिंगल्स में साहिबगंज के तन्मय कुमार चैंपियन बने। लोहरदगा के साद खान रनर-अप और सिमडेगा के अरुष नाग तीसरे स्थान पर रहे। बॉयज डबल्स में धनबाद के आर्यन कुमार और राजवीर महतो विजेता तथा रांची के वैभव सिंह और विकर्ष विनोभा उपविजेता रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में रांची की प्रेरणा शोमे ने रोमांचक फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। गिरीडीह की काश्वी कृष्णा उपविजेता और दुमका की निशा मरांडी तीसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स डबल्स में गिरीडीह की काश्वी कृष्णा और धनबाद की प्रियंका की जोड़ी विजेता बनी, जबकि दुमका की निशा मरांडी और पाकुड़ की याश्ना श्री की जोड़ी उपविजेता रही।

अंडर-13 बॉयज सिंगल्स में निशांत कुजूर ने खिताब जीता। रवि प्रकाश उपविजेता और मनप्रीत प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। बॉयज डबल्स में लोहरदगा के निशांत कुजूर और सत्यांश राज केशरी की जोड़ी विजेता बनी, जबकि रांची के अंश कुमार पंडित और सिरिल साहू की जोड़ी उपविजेता रही। निशांत ने सिंगल्स और डबल्स दोनों में जीत दर्ज कर दोहरा खिताब हासिल किया।

About The Author

You may have missed