झारखंड: आधार लिंक न होने पर भी मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ, मार्च तक जारी रहेगी सुविधा…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/ झारखंड: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब उन महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके पास एक से अधिक खाते हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल मार्च 2025 तक जारी रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मार्च तक मिलेगी 7500 रुपये की सहायता–

राज्य सरकार ने यह तय किया है कि झारखंड की 20 लाख महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की कुल 7500 रुपये की राशि दी जाएगी, भले ही उनका बैंक खाता आधार से लिंक न हो। लेकिन अप्रैल 2025 से योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिन्होंने अपना खाता आधार से लिंक कर लिया होगा और सिंगल खाता रखती होंगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

कैबिनेट में हुआ अहम संशोधन–

कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि योजना में संशोधन कर लाभ की समयसीमा को दिसंबर 2024 से बढ़ाकर मार्च 2025 तक कर दिया गया है। यानी जिन लाभार्थियों का खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें जनवरी से मार्च तक की राशि तो दी जाएगी, लेकिन इसके बाद उन्हें अपना खाता आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा।

होली से पहले 38 लाख महिलाओं को मिला लाभ–

राज्य सरकार पहले ही 38 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत तीन महीनों की सहायता राशि 7500 रुपये दे चुकी है। शेष 20 लाख महिलाओं को भी यह राशि 31 मार्च से पहले उनके खातों में भेज दी जाएगी।

See also  रक्षाबंधन से पहले 3,95,692 महिलाओं को मिली ₹2,500 की सम्मान राशि

क्यों दी जा रही है यह सहायता?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार का एक प्रमुख सामाजिक कल्याण कार्यक्रम है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया था। विधानसभा चुनावों के दौरान हेमंत सोरेन की पार्टी ने हर महीने 2500 रुपये की सहायता देने का वादा किया था, जिसे अब सरकार पूरा कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!