झारखंड में निकाय चुनाव के लिए नामांकन 29 जनवरी से, मतदान 23 फरवरी को

0
Advertisements
Advertisements

Ranchi : झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य के सभी 48 शहरी निकायों में एक ही दिन 23 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 27 फरवरी को कराई जाएगी।निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 6 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 7 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।यह नगर निकाय चुनाव कई मायनों में खास माने जा रहे हैं। ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं। इन चुनावों में कुल 48 निकाय शामिल हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत हैं। वर्ष 2020 से ही इन निकायों के चुनाव लंबित थे। उस समय कोरोना महामारी के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे.नगर निकायों के माध्यम से शहरों के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  न्याय की मांग को लेकर महिला ने भूख हड़ताल शुरू, बच्चों संग धरने पर बैठी

Thanks for your Feedback!

You may have missed