जमशेदपुर की महिला मानव तस्करी के खिलाफ आहतु थाना में मामला दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत किताहातु गांव निवासी झींगी बानरा ने जमशेदपुर के सागरसाई निवासी लक्ष्मी बिरूवा के खिलाफ मानव तस्करी का मामला 14 जून 2024 को चाइबासा के आहतु थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि 16 मइ 2024 को किताहातु गांव से दो लड़की गायब हो गई थी‌।जिस में एक लड़की झींगी बानरा की थी।खोजबीन के दौरान पता चला कि जमशेदपुर सागरसाई निवासी लक्ष्मी बिरूवा गांव आई थी और वह दो लड़कियों को बहला फुसलाकर कर अपने साथ कहीं ले गयी है।दो साल पूर्व भी लक्ष्मी बानरा ने उक्त गांव से एक लड़की को बहला फुसलाकर कर अपने साथ दिल्ली ले गई थी और वहां उसे बेच दिया था।इघर उघर छानबीन में पता चला कि उक्त दोनों लड़कियों को भी दिल्ली ले गयी है। उक्त दोनों को भी बेच दिया गया है। लक्ष्मी बिरूवा दिल्ली के लोगों से मिल कर मानव तस्करी कर रही है। जिले के गांवो में घुमघुम कर नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर कर दिल्ली ले जाती और मोटी रकम में अंजान लोगों के हाथो बेच रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed