जमशेदपुर : नैक में बी ग्रेड मिलने पर प्राचार्य को किया सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर: नैक के द्वारा महाविद्वयालय को बी ग्रेड मिलने पर महाविद्वयालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने प्राचार्य डॉ.अमर सिंह और आईक्यूएससी कोर्डिनेटर डॉ. नीता सिन्हा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के महाविद्वयालय शाखा के सचिव विश्वनाथ कुमार ने कहा कि प्राचार्य डॉ. अमर सिंह एवं आईक्यूएससी कोर्डिनेटर डॉ.नीता सिन्हा समेंत संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी के अथक मेहनत से यह कार्य संभव हो पाया है। इस विषम परिस्थिति में भी बेहतर परिणाम हुआ है। वही प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि नैक में सारे शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों ने अपने क्षमता के अनुसार बेहतर काम किया गया है। भविष्य में और भी बेहतर परिणाम लाने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर महाविद्वयालय में कई तरह के शैक्षणिक गतिविध को बढावा मिल रहा है। इस अवसर सम्मानित करने में सीनेटर ब्रजेश कुमार, सचिव विश्वनाथ कुमार, विष्णु बहादूर,बिहारी झा, संजय यादव, डी आर सोरेन,सुनील महतो,शंकर मिश्रा के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed