जमशेदपुर में नगर निगम चुनाव: उत्साही मतदाताओं के बीच मतदान का शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के नगर निगम चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने जोश के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। जगसलाई, मानगो, सरायकेला और आदित्यपुर जैसे क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। युवा और वरिष्ठ नागरिक दोनों ही समय पर पहुंचकर वोट डाला। कई लोग सुबह-सुबह लाइन में खड़े रहे ताकि जल्द से जल्द अपना वोटिंग कार्य पूरा कर सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वक्त से पहले ही कुछ बूथों पर लंबी कतारें बन गईं थी। कतार में खड़े मतदाताओं ने अपने मतदान की तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा भी कीं। पुलिस, प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त की है।

मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइज़र की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वे हर बूथ पर मतदान का ध्यान रख रहे हैं और कोई भी समस्या होने पर मतदाता हेल्पडेस्क से सहायता ले सकते हैं।जमशेदपुर में मतदाता उत्साह देखे जा रहे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर मतदान की गति अपेक्षित नहीं रही। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शाम 5 बजे तक समय निकालकर मतदान अवश्य करें ताकि तय समय तक सभी नागरिक वोट डाल सकें।मतगणना 27 फरवरी को होगी और चुनाव परिणाम उसी दिन सार्वजनिक किए जाएंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed