जमशेदपुर: बंद मकान में आग से मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह स्थित सगुण पैलेस अपार्टमेंट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चौथे तल्ले पर स्थित एक बंद फ्लैट में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फ्लैट का मालिक विदेश में रहता है और वह काफी समय से बंद पड़ा था। इसी दौरान कमरे में रखे गद्दे से अचानक धुआं और आग उठने लगी।अपार्टमेंट तक जाने वाला रास्ता संकरा होने के कारण बड़ी दमकल गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में पड़ोसियों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए पाइप और पानी की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed