जादूगोड़ा यूरेनियम खनन मामला राष्ट्रपति तक पहुंचा, सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट तलब

0
Advertisements

रामगढ़ : जादूगोड़ा यूरेनियम खनन से जुड़े स्वास्थ्य, पर्यावरण और विस्थापन के गंभीर मुद्दे अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गए हैं। रामगढ़ निवासी सरकारी वकील संजीव कुमार अंबष्ठा की याचिका पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। यह मामला अब आधिकारिक स्तर पर आगे बढ़ चुका है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

याचिका में जादूगोड़ा क्षेत्र में यूरेनियम खनन से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर, पर्यावरणीय नुकसान और विस्थापन से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। साथ ही प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जांच और उचित कदम उठाने की मांग की गई है। राष्ट्रपति सचिवालय ने इस पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है।

इस मामले के राष्ट्रपति तक पहुंचने के बाद अब राज्य सरकार से जवाबदेही और विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्र में खनन गतिविधियों और उनके प्रभाव को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

See also  एसएसपी आवास के बाहर पुलिस का बोर्ड लगाकर घूमता मिला टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मी, मीडिया के सवाल पर बताया नाम चंद्रेश्वर भूमिज

Thanks for your Feedback!

You may have missed