शहीद गणेश हांसदा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दिया गया निमंत्रण,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements



जमशेदपुर:- गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था की पूरी टीम जोरदार कोशिश कर रही है। ज्ञात हो कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना तय हुआ है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता को सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के सचिव अभिषेक गौतम एवम ज्वाइंट सेक्रेटरी उमेश शर्मा के द्वारा निमंत्रण दिया गया। मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय रांची में उनकी अनुपस्थिति में आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह को न्योता दिया गया। कार्यक्रम में माननीय परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, महिला एवम बाल विकास मंत्री जोबा मांझी समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे। बता दें कि सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी के निजी खर्च से मूर्ति का निर्माण करवाया गया है। जिसका अनावरण दिनांक 16 जून को किया जाएगा। इस दौरान पार्क का उद्घाटन एवम फिल्म गलवान वीर का भी ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  स्कूल के बच्चों को मिली नई साइकिलें, चेहरे पर खुशी देख भावुक हुआ हर कोई

Thanks for your Feedback!