बकरीद से पहले जेल में छापा, प्रशासन की सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : आगामी बकरीद पर्व को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से देर रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में सरायकेला मंडल कारा में संयुक्त सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस विशेष अभियान के लिए पुलिस और प्रशासन की पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने जेल के 14 वार्डों, बैरकों और पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। तलाशी अभियान के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी गई, हालांकि प्रशासन के लिए राहत की बात रही कि जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला पूरी तरह तैयार और सतर्क है।

See also  बोकारो: डीएसपी ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, पीड़ितों को न्याय दिलाने के दिए सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed