जनता दरबार में गूंजीं फरियादें, डीसी ने अफसरों को लगाई फटकार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जामताड़ा : समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने सभी लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जनता दरबार में जमीन विवाद, मनरेगा मजदूरी भुगतान, पेयजल संकट, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी आवास योजना, रोजगार और भू-अर्जन मुआवजे से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। नारायणपुर प्रखंड के पबिया हाट में अतिक्रमण और धार्मिक स्थल के पास मांस बिक्री की शिकायत पर डीसी ने जांच के आदेश दिए। वहीं नाला प्रखंड की पहाड़िया जनजाति की स्नातक युवती को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला नियोजन पदाधिकारी को पहल करने का निर्देश दिया गया।

सूर्यापानी आंगनबाड़ी केंद्र के लंबे समय से बंद रहने के मामले में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से जवाब तलब किया गया है। वहीं ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने में अधिक शुल्क वसूलने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालकों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed