आरआईटी क्षेत्र में बढ़ी चोरी की वारदात, घर के सामने से बाइक चोरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) :सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है. इस संबंध में पीड़ित ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी अमल महतो ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 25 मई की रात दुकान बंद कर वह अपने घर लौटे थे और अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी. पीड़ित के अनुसार 26 मई की सुबह करीब चार बजे जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
आवेदन में बताया गया है कि चोरी हुई बाइक का नंबर JH22C-7425 है. पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर बाइक बरामद करने की मांग की है. आरआईटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रास्ते में चापड़ दिखाकर रोका, 13 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

Thanks for your Feedback!

You may have missed