जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज । काराकाट थाना क्षेत्र के चौगाई गांव का ही रहने वाला सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौगाई निवासी सब्जी विक्रेता इसराइल अंसारी उक्त बाजार से सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था । घर जाने के क्रम में रास्ते में ही रोककर उक्त गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा मारपीट किया गया । जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया । जख्मी ब्यक्ति को प्राथमिक इलाज के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया । लेकिन जख्मी ब्यक्ति का प्राथमिक इलाज कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया । उक्त दौरान परिजनों द्वारा बेहतर इलाज हेतु जख्मी ब्यक्ति को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । यह घटना सूत्रों द्वारा 17 मार्च को घटित होने की बात बतायी जा रही है । जख्मी ब्यक्ति का पटना के निजी अस्पताल में करा रहे इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गयी । इस घटना के उपरांत मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाना में मौत की घटना की सूचना दी । मौत की सूचना पाते ही पुलिस उक्त स्थल पहुंच मृतक के शव को परिजनों के समक्ष कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामलें में संलित कांड संख्या 48/21 तहत दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बीते दिन पूर्व ही जेल भेज दिया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बड़े भाई मोस्तकीम अंसारी द्वारा उक्त गांव के रहने वाले दो लोगों के विरुद्ध नामजद मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया था ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
 
Advertisements

You may have missed