IndiGo की फ्लाइट कैंसिल होने से ट्रेनों में बंपर भीड़


नई दिल्ली:पिछले चार दिनों से इंडिगो की फ्लाइट में लगातार कैंसिलेशन और भारी देरी की समस्या चल रही है. इसका सीधा असर अब रेलवे पर दिखने लगा है. दिल्ली से बाहर जाने वाले यात्रियों के पास जब फ्लाइट का ऑप्शन नहीं रहा, तो लोग बड़ी संख्या में ट्रेन की ओर शिफ्ट हो गए हैं. नतीजा ये कि दिल्ली से निकलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट की डिमांड अचानक कई गुना बढ़ गई है. तत्काल टिकट से लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों तकहर जगह बंपर भीड़ दिखाई दे रही है.रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कल से दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनों में टिकट की मांग में असामान्य तरीके से उछाल आया है. 700 से 1000 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्री अब बड़ी संख्या में ट्रेन में बुकिंग कर रहे हैं.इतना ही नहीं, लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल करने वाले लोग भी अब फ्लाइट की जगह ट्रेन चुन रहे हैं, जिससे लगभग हर प्रमुख रूट की ट्रेनें तेजी से फुल हो रही हैं.ट्रेनें फुल होने के बाद यात्री अब तत्काल टिकट की ओर भाग रहे हैं. तत्काल कोटे में टिकट की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है, और ज्यादातर रूट्स पर तत्काल टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो रही हैं.सिर्फ ट्रेनों में ही नहीं, बल्कि दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ साफ नजर आ रही है.चार दिन से इंडिगो की उड़ानों में चल रही दिक्कतों की वजह से लोग लगातार ट्रेनों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं, जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई है.



