XLRI जमशेदपुर में देश का पहला NABARD समर्थित ग्रामीण बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (RBIC) शुरू


जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management में देश के पहले नाबार्ड समर्थित ‘ग्रामीण बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर’ (RBIC) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन National Bank for Agriculture and Rural Development के चेयरमैन Dr. Shaji K. V. ने किया।

इस अवसर पर T. V. Narendran, संस्थान के निदेशक फादर सेबास्टियन जॉर्ज, डीन फादर डोनाल्ड डी’सिल्वा और प्रो. संजय पात्रो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह केंद्र नाबार्ड की ‘ग्राम्य विकास निधि योजना’ के तहत XLRI के XCITE (काउंसिल फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप) के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में एग्री-बिजनेस, ग्रामीण नवाचार और सर्कुलर इकोनॉमी आधारित स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।
RBIC “सोशल इम्पैक्ट फर्स्ट, प्रॉफिट सेकेंड” के सिद्धांत पर कार्य करेगा, जिसमें जनजातीय आजीविका, महिला उद्यमिता, सतत विकास और समावेशी नवाचार पर विशेष फोकस रहेगा।
यह देश का पहला ऐसा इन्क्यूबेशन सेंटर है, जिसे किसी बिजनेस स्कूल में नाबार्ड के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस पहल के माध्यम से स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, वित्तीय सहायता, संसाधन और बाजार से जुड़ने के अवसर मिलेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।


