भारत बना टी20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली और मेजबान रहते हुए यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भारत की जीत में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार पारियों ने अहम भूमिका निभाई. अभिषेक शर्मा ने 52 रन, ईशान किशन ने 54 रन और संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली. पावरप्ले में भारत ने बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाकर टी20 विश्व कप फाइनल का नया रिकॉर्ड बनाया. अंत में शिवम दुबे ने तेज 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम टिम सीफर्ट (52) और कप्तान मिचेल सेंटनर (43) के बावजूद 159 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए.

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं दीं. देशभर के खेल प्रेमियों और दिग्गज हस्तियों ने टीम की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed