गाजियाबाद में मामूली कहासुनी पर पत्नी ने पति की जीभ काट दी.

0
Advertisements
Advertisements

गाजियाबाद : गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गाजियाबाद के मोदी नगर थानाक्षेत्र के संजयपुरी की ये घटना है, जहां मामूली झगड़े के बाद पत्नी ईशा ने पति विपिन की जीभ काट दी. बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इसी दौरान कहासुनी हुई और पत्नी ने पति की जीभ काट ली. घायल विपिन को पहले गाजियाबाद फिर मेरठ एडमिट कराया गया है. पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच शुरू की.बताया जाता है कि दोनों की 10 महीने पहले शादी हुई थी.घटना का पता चलने के बाद पड़ोसी भी पहुंच गए और महिला को कमरे में बंदकर जमकर पीटा गया.जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने घायल युवक को मेरठ के सुभारती में अस्पताल में भेज दिया है, वो बोल पाने की हालत में नहीं है. पीड़ित युवक की मां ने बताया कि बेटे और बहू में रात में झगड़ा हो रहा था, लेकिन इतना बड़ा कदम वो उठा लेगी, ये उन्होंने नहीं सोचा था.गाजियाबाद के मोदीनगर के संजयपुरी में विपिन की शादी मेरठ के मलियाना की रहने वाली ईशा से हुई थी. घर में पति और पत्नी के अलावा उसकी मां गीता रहती है. वो मोदीनगर के एक कारखाने में प्राइवेट नौकरी करता है. गीता का कहना है कि कि रात को विपिन की बीवी ईशा ने खाना बनाया. भोजन के बाद वो भी अपने कमरे में चली गई. लेकिन घर के ऊपर वाले कमरे में बहू और बेटे के बीच झगड़ा होने लगा. रात 11 बजे झगड़े के बाद वो घर का मामला जानकर बीच बचाव करने नहीं गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed