Advertisements

तमिलनाडु: तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै के LIC कार्यालय में दिसंबर में लगी आग में वरिष्ठ महिला अधिकारी की मौत के मामले को हत्या करार दिया है. पुलिस ने मृतक अधिकारी कल्याणी नाम्बी (54) को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में उनके ही सहकर्मी टी. राम को गिरफ्तार किया है. शुरुआत में इस घटना को एसी शॉर्ट-सर्किट से हुआ हादसा माना गया था.जांच में खुलासा हुआ कि राम ने कल्याणी नाम्बी के केबिन में पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी. पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने बीमा दावों के निपटान में गड़बड़ियों को उजागर किया था और राम के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करने वाली थीं. इसी बात को लेकर आरोपी ने यह कदम उठाया. कल्याणी नाम्बी हाल ही में तिरुनेलवेली से मदुरै ट्रांसफर होकर आई थीं.यह घटना मदुरै के LIC दफ्तर में हुई. आग को पहले आकस्मिक माना गया, लेकिन संदेह तब गहरा गया जब मृतक के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि घटना से कुछ मिनट पहले उनकी मां ने फोन कर घबराहट भरी आवाज़ में पुलिस को खबर करने के लिए कहा था.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल्याणी नाम्बी ने हाल में बीमा दावों में अनियमितताओं की शिकायत की थी और राम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करने की बात कही थी, जो हत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed