डाउन रेल पटरी पर बुधवार को मिले शव की हुई पहचान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: पोसैता रेलवे स्टेशन समीप डाउन रेल पटरी पर बुधवार को मिले शव की पहचान हो गई है. मृतक मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत तुमसाई गांव का रहने वाला 17 वर्षीय विकास अंगरिया का रहने वाला था. विकास के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है. परिजनों ने बताया कि जिस दिन विकास का शव रेलव लाइन पर पाया गया था. उससे एक दिन पूर्व मंगलवार को उसकी प्रेमिका विकास के साथ रहने के लिए उसके घर आ गई थी. इधर, इस मामले को लेकर गुरुवार को तुमसाई गांव में ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसमें गांव के प्रबुद्ध लोगों के अलावे लड़का व लड़की पक्ष के लोग मौजूद थे. ग्रामीणों ने अपने स्तर से इस ममाले को सुलझाने व सच सामने लाने का प्रयास किया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला. आखिरकार विकास के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी शिकायत थाना में करने का निर्णय लिया. मालूम हो कि बुधवार को विकास का शव रेल पटरी पर दो भाग में कटा हुआ बरामद हुआ था. विकास की छाती के दाहिनी ओर गहरे जख्म के निशान पाए गए है. वहीं परिजनों ने चोट के निशान को देखर विकास की हत्या करने का आशंका व्यक्त की है.

See also  महुआडांड़ प्रखंड में कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक पुरुषोत्तम टंडन का विदाई समारोह आयोजित, जेएमएम युवा सचिव परवेज आलम ने तौलिया ओढ़ाकर किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed