तुरियाबेड़ा हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने वाला पति गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर:- एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में अपनी ही पत्नी मामूनी गोराई (22) की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोपी केदार गोराई को पुलिस ने आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में पुलिस मृतका की मां पार्वती गोराई के बयान पर पति केदार के अलावा सास पार्वती देवी को भी आरोपी बनाया है. पुलिस का कहना है कि पार्वती देवी घटना के बाद से ही फरार हो गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
दो साल पहले हुई थी शादी
कपाली की रहने वाली मामूनी गोराई की शादी दो साल पहले केदार के साथ हुई थी. शादी के समय मायका पक्ष के लोगों ने ढाई लाख रुपये तक का सामान दहेज में दिया था. शादी के पहले बताया गया था कि केदार काम करता है, लेकिन वह काम करने के बजाए सिर्फ शराब ही पीता था. एक बच्चा होने के बाद भी वह काम पर नहीं जा रहा था. इसी बात को लेकर कल दिन के 3 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुई था और केदार ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  चलते ट्रक से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 180 पेटी बरामद, ड्राइवर फरार, पुलिस जांच तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed