दावथ प्रखंड के नावाडीह निवासी पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु , गांव में शोक की लहर

0
Advertisements

दावथ  / रोहतास (संवाददाता ):- दावथ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी एक दम्पति की ट्रक की चपेट में आने से शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही गांव घर में कोहराम मच गया। मृतक गीधा पंचायत के नवाडीह निवासी विरेंद्र साह व उसकी पत्नि प्रमिला देवी बताए जाते हैं। वे अगिआव बाजार से घरेलु सामान खरीद साइकिल से वापस लौट रहे थे। तभी पिरो कोआथ पथ में अगिआव नहर पुल से पश्चिम सड़क किनारे रोड रोलर खड़ा था। जिसके कारण आगे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक की नजर साइकिल सवारों पर नहीं पड़ी और उक्त दम्पति ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। आनन फानन में उपस्थित लोगों के सहयोग से पुलिस ने पिरो सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में हीं विरेंद्र साह की व इलाज के दौरान उसकी पत्नी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा,तो गांव में चीख पुकार से कोहराम मच गया। गांव में दिपावली की तैयारियां मातम में बदल गई। मृत दम्पति को दो बेटा एक 12 व दूसरा 8 वर्ष का बेटा है। जबकि15 वर्ष की एक बेटी है। अब इन तीनों का कोई सहारा नहीं है। मृतक पुरी तरह भूमिहीन है। अगिआंव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतक दोनों दम्पत्ति बेहद गरीब परिवार से हैं, मजदुरी कर जीवन यापन करते और परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं ट्रक को कब्जे ले लिया गया है। वहीं घटना में आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed