न्यूवोको जोजोबेड़ा प्लांट में HSE माह की शुरुआत, सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : न्यूवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण (HSE) माह का औपचारिक शुभारंभ प्रबंधन और यूनियन के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री विजय खां ने कहा कि कंपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कार्य संस्कृति का अहम हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद, स्पष्ट लक्ष्य और कर्मचारियों के विकास के लिए मजबूत HSE प्रणाली जरूरी है। सुरक्षा और स्वास्थ्य को व्यवसाय के प्रदर्शन से जोड़ा गया है। उनका मानना है कि अधिक उत्पादन तभी संभव है जब कार्यस्थल सुरक्षित हो और प्रक्रियाएं सही तरीके से लागू हों।

प्रबंधन ने बताया कि प्लांट में सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए अलग विभाग बनाया गया है। इस विभाग में प्रशिक्षित और समर्पित कर्मचारी तैनात हैं। सुरक्षा उपायों के लिए पर्याप्त बजट भी निर्धारित किया गया है।

कंपनी की स्पष्ट HSE नीति के तहत कर्मचारियों, मशीनों, पर्यावरण और आसपास के समुदाय की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। सभी गतिविधियां समन्वय के साथ संचालित की जाती हैं।

कार्यक्रम में प्लांट हेड हरि किशोर, तुहीन चौधरी, अमित सिंह, एचआर हेड राजू मिश्रा, सेफ्टी हेड सुशांतो, डीके सिंह, समीर कुमार, आलोक बाजपेई सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। यूनियन की ओर से संजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, विजय देव, एनबी थापा और राजित कर्मकार भी शामिल हुए।

आयोजकों ने कहा कि HSE माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed