पाथरघाटा में फुटबॉल का रोमांच, बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के टूर्नामेंट का आगाज

0
Advertisements

बहरागोड़ा : पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव में बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुरुलिया पंचायत की मुखिया सुपर्णा सिंह ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उद्घाटन अवसर पर मुखिया ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच देती हैं।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला नयाबासान एफसी और पीएम एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।

मैच में बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर नयाबासान एफसी ने जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्य सुधीर मुंडा, सनत मुंडा, विजय मुंडा, राज मुंडा, पहाड़ मुंडा, बालेश्वर सिंह, कामेश्वर मुंडा, राहुल दास, दुर्गा मुंडा, कृष्ण सिंह और राजू मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा।

About The Author

See also  सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच हुआ समझौता, शोध एवं तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Thanks for your Feedback!

You may have missed