भारत के तीन दिनों के दौरे से लियोनल मेसी को मिले कितने करोड़ रुपए?

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : पिछले दिनों फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी भारत के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद समेत कई शहरों में इवेंट्स में हिस्सा लिया। इस दौरान, कोलकाता में हालात खराब हो गए और स्टेडियम में फैंस का काफी गुस्सा देखने को मिला। पूरे इंडिया टूर के लिए मेसी को बड़ी रकम दी गई थी। इवेंट के ऑर्गनाइजर और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सताद्रू दत्ता ने बताया है कि मेसी पर कितना खर्च किया गया और वो पैसे कहां-कहां से आए।मुख्य आयोजक ने SIT को बताया कि मेसी की विदेशी सुरक्षा टीम द्वारा इसकी पहले ही चिंता जताई गई थी, लेकिन चेतावनियों के बाद भी नजरअंदाज कर दिया गया। स्टेडियम में बार-बार अनाउंसमेंट कर लोगों से संयम बरतने की अपील की गई, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। दत्ता ने जांचकर्ताओं से कहा, “जिस तरह मेसी को घेरा गया और उन्हें छुआ गया, वह उनके लिए पूरी तरह अस्वीकार्य था।”आयोजक सताद्रु दत्ता ने दावा किया कि शुरुआत में महज 150 ग्राउंड पास ही जारी किए थे, लेकिन बाद में यह योजना बदल गई और पासों की संख्या तीन गुना कर दी गई। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान सामने आए वीडियो में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास मेसी के साथ लगातार नजर आए। आरोप है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को ग्राउंड एरिया में प्रवेश की अनुमति दी। बाद में इन आरोपों के बीच बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया।बता दें कि मुख्य आयोजक दत्ता के बैंक खातों को एसआईटी ने फ्रीज कर दिया है। इन खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिली है। इसके अलावा उनके आवास पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए। दत्ता का कहना है कि यह पैसा टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से आया है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed