चुनाव में हाईटेक निगरानी का पहरा, संवेदनशील बूथों पर AI CCTV और GPS ट्रैकिंग से सख्ती, गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार हाईटेक निगरानी का मजबूत प्लान तैयार किया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास नजर रखते हुए AI आधारित CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि अन्य बूथों पर भी दो कैमरों से निगरानी होगी। इन कैमरों को जिला और राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से रियल टाइम में जोड़ा गया है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, संवेदनशील बूथों पर तीन कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें दो अंदर और एक बाहर रहेगा, जबकि सामान्य बूथों पर दो कैमरे होंगे। AI तकनीक किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भीड़ बढ़ने की स्थिति में तुरंत अलर्ट भेजेगी, जिससे अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा “सुपर सेंसिटिव” बूथों पर वीडियोग्राफर भी तैनात किए जाएंगे।

इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके वाहनों में GPS ट्रैकर लगाए जा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तैनात जवान सही जगह पर मौजूद रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पहुंच सकें। आयोग का मानना है कि इन तकनीकी उपायों से गड़बड़ी, हिंसा और धांधली पर प्रभावी रोक लगेगी और चुनाव प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed