अस्पताल में बिना जांच थमा दिया हीमोग्लोबिन रिपोर्ट

0
Advertisements

जमशेदपुर : जी हां एमजीएम अस्पताल में बिना जांच किए हुए ही हीमोग्लोबिन रिपोर्ट एक रोगी को थमा दिया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि हीमोग्लोबिन 10 है जबकि एक निजी लैब में जांच कराने पर 3.7 बताया गया था. इसके बाद महिला शिकायत लेकर जब अस्पताल पहुंची तब उसके साथ बदसलूकी की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रजिया बेगम है भुक्तभोगी

भुक्तभोगी का नाम रजिया बेगम है.उसका कहना है कि 13 अप्रैल को जांच के लिए ब्लड का सैंपल दिया था. हीमोग्लोबिन कम होने के बाद भी ज्यादा बताए जाने के कारण रजिया की हालत में सुधार आने की बजाए और बिगड़ने लगी थी.

भड़की रजिया की बेटी सना

घटना के बाद पैथोलॉजी में रजिया की बेटी सना परवीन पहुंची हुई थी. इस बीच जब उसने पूरा माजरा जानना चाहा तब उसे सटीक जवाब नहीं दिया गया. इसपर सना भड़क गई. वहीं वहां के कर्मचारियों और जवानों ने उनके साथ सही तरीके से बात नहीं की. उसने बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है.

About The Author

See also  पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी को दी श्रद्धांजलि

Thanks for your Feedback!

You may have missed