एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हेमंत सोरेन ने दी बधाई, महिला हॉकी टीम के स्वर्ण को बताया गौरव का क्षण

Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए सभी पदक विजेताओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आये खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के पीछे खिलाड़ियों का वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि को झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स में पदक जीतने और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।

About The Author

See also  धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

You may have missed