हेलमेट ने बचा ली पूर्व सैनिक की जान , चलती गाडी से चक्का खुलने के वजह से हुई दुर्घटना , परिषद के पदाधिकारियों ने अस्पताल में जाकर की मुलाकात

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- आज पूर्व सैनिक नायक संतोष कुमार सिंह बालीगुमा मानगो निवासी अपनी पत्नी को ई सी एच एस छोड़कर अपने ड्यूटी जा रहे थे।इस बीच पास से गुजरने वाले टेलर का चक्का खुलकर उन्हें हिट किया और वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में टी एम एच में भर्ती कराया गया। उनके सिर में हेलमेट होने की वजह से उनकी जान बच गयी। ज्ञात हो कि उन्हें सिर में 24 टांका पड़ा है। टेलर मालिक को जब पता चला कि उनके गाड़ी के चक्का से किसी को चोट लगी है तो अस्पताल आकर परिवार को इलाज के खर्च में सहयोग करने का आस्वासन दिया। साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह, हंसराज सिंह ,डी एन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे उन्हें रेफरल उपलब्ध कराया एवं परिवार को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। दुःख की घड़ी में किसी का साथ होना ही बहुत बड़ा सहयोग है। इस तरह की घटनाओं में परिषद के सदस्य हमेशा सहयोग के लिए तप्पर रहते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  LIC को 10.9 करोड़ का GST नोटिस, टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई