घाटशिला- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

Advertisements

जमशेदपुर:- प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार एस अभिनव एवं अंचलाधिकारी श्री राजीव कुमार द्वारा मऊभंडार ओपी में बकरीद को लेकर शांति समिति के साथ बैठक की गई । बैठक में वर्तमान में कोरोना के प्रसार को देखते हुए शांति समिति के सदस्यों को बकरीद पर्व घर पर ही मनाने एवं घर में ही नमाज अदा करने की अपील किया गया । प्रखंड विकाश पदाधिकारी द्वारा इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन एवम् आपसी सौहार्द्र तथा भाईचारे से त्यौहार मनाने की अपील की गई ।
अंचलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं इसलिए सतर्क रहें अपने तथा अपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा का दायित्व समझते हुए सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनायें । बैठक में मऊ भंडार ओपी के थाना प्रभारी सोनू कुमार, कार्यकारी समिति प्रधान हीरामणि मुर्मू, पूर्वी मऊ भंडार कार्यकारी समिति निर्मला शुक्ला, जिला परिषद पूर्णिमा कर्मकार, महमूद अली, राजू अग्रवाल, मंदिर समिति के सचिव नवल सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शराब घोटाले में फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा, ईडी की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की गड़बड़ी

You may have missed