भारी बारिश का अलर्ट जारी: दिल्ली-बिहार-UP समेत 12 राज्यों में मौसम बिगाड़ सकता है कृषि-यातायात को प्रभावित

0
Advertisements
Advertisements

DELHI: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, असम और मेघालय सहित कई राज्यों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इससे इन क्षेत्रों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। IMD के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार में मौसम अचानक बदल सकता है और तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में ओलावृष्टि समेत मौसम में ठंडा-गरम बदलाव भी हो सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊँचे इलाकों में भी बारिश या हल्की हिमपात की संभावना जताई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में भी माइक्रो मौसम की सक्रियता के चलते भारी बारिश की आशंका है और स्थानीय प्रशासन ने जोखिम वाले इलाकों की निगरानी तेज कर दी है.

लोगों से सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लगातार देखें, बिजली गिरने, तेज हवाओं और मोटर मार्गों पर जलभराव की स्थिति से सावधान रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Advertisements
See also  दिल्ली में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 11 राउंड फायरिंग के बाद दो आरोपी घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed