सरायकेला जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई लचर, सिविल सर्जन अनजान…

0
Advertisements

सरायकेला खरसावां :- सरायकेला खरसावां जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक तरफ जहां आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 12 एएनएम पदस्थापित है वही अन्य कई केंद्रों में एएनएम है ही नही। जानकारी के मुताबिक हरेक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो एएनएम का पदस्थापन किया जाता है लेकिन डेपुटेशन के नाम पर जिले के अन्य जगहों से आदित्यपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापन कर दिया गया है। खास बात यह है की कुपोषण के मामले में सरायकेला जिले की स्थिति खराब है उसके बावजूद एमटीसी ( कुपोषित उपचार केंद्र) की एएनएम को भी आदित्यपुर में ही भेजा गया है। इस मामले में जिले के सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है लेकिन जानकारी मिलने के बाद जल्दी ही कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। अब देखना यह है कि लंबे समय से चल रहे इस लचर व्यवस्था पर सिविल सर्जन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई, 57 पुड़िया गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed