बिहार की पहाड़ियों पर फिदा हुए फुकरा इंसान, नेहा धूपिया बोलीं- सासाराम फिर आएंगे

Advertisements

मनोरंजन : एमटीवी रोडीज की शूटिंग के लिए बिहार के रोहतास और सासाराम पहुंचे फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और नेहा धूपिया को यहां की खूबसूरती और लोगों का प्यार पसंद आया। अभिषेक मल्हान ने बिहार की पहाड़ियों को देखकर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी कि बिहार में इतनी खूबसूरत पहाड़ियां भी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के प्यार के साथ शूटिंग के दौरान सुरक्षा और प्रशासन की ओर से मिले सहयोग की भी तारीफ की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभिषेक मल्हान ने बताया कि देर रात शूटिंग के दौरान भी टीम को प्रशासन की ओर से सहयोग मिला और आने-जाने में परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बिहार की पहाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों को देखकर कई लोग पहचान नहीं पाए कि ये बिहार की हैं। इस पर अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘एक बिहारी सब पर भारी।’

वहीं, नेहा धूपिया ने भी सासाराम की खूबसूरती की तारीफ की और बिहार में मिले स्वागत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बोधगया के शांत और आध्यात्मिक माहौल को भी पसंद किया। नेहा ने कहा कि रोडीज के जरिए उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों को देखने का मौका मिलता है और वह दोबारा सासाराम जरूर आएंगी। शो की शूटिंग के लिए बिहार पहुंची टीम यहां प्रतियोगियों के साथ अलग-अलग टास्क की शूटिंग कर रही है।

About The Author

You may have missed