गार्ड से छिनतई, दो स्कूटी सवार युवकों पर पैसे और दस्तावेज छीनने का आरोप

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 16 स्थित मुस्कान रेसिडेंसी के गार्ड उमाकांत महतो के साथ छिनतई की घटना सामने आई है। उमाकांत महतो मुंशी मोहल्ला, मानगो के रहने वाले हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से इसी इलाके में गार्ड का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब वह मुस्कान रेसिडेंसी की ओर जा रहे थे, तभी सुनसान गली में स्कूटी सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें बालू में पटक दिया और उनका हाथ मोड़कर पॉकेट से पैसे तथा जरूरी दस्तावेज निकाल लिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि उमाकांत महतो की पॉकेट में करीब 1500 रुपये और जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे। घटना के दौरान उनका पैंट भी फट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाइगर मोबाइल के दो जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद उमाकांत महतो शिकायत दर्ज कराने के लिए आजादनगर थाना पहुंचे। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद नेचर पार्क के आसपास सुरक्षा और नशाखोरी को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क के आसपास अक्सर युवकों के नशा करने की शिकायत सामने आती है। सुनसान गलियों में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करने और नशे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग उठ रही है।

 

About The Author

You may have missed