1 अक्टूबर से शुरू होगा GST का CPC केंद्र, कारोबारियों को मिलेगी राहत

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर कमिश्नरेट के कारोबारियों, करदाताओं और GST पेशेवरों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पहल पर GST विभाग ने जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (CPC) स्थापित करने का फैसला लिया है। यह केंद्र 1 अक्तूबर से काम करना शुरू करेगा। अब तक जमशेदपुर कमिश्नरेट का CPC कार्य पहले पटना और बाद में रांची से संचालित हो रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय स्तर पर CPC शुरू होने से नए GST पंजीकरण और अन्य तकनीकी मामलों के निपटारे में होने वाली परेशानी और देरी कम होने की उम्मीद है। इससे प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सुलभ होगी। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने इसे व्यापारिक समुदाय के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और बिहार-झारखंड जोन के मुख्य आयुक्त तथा जमशेदपुर CGST एवं CX के आयुक्त आनंद कुमार के प्रति आभार जताया।

About The Author

See also  श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां जगद्धात्री पूजा

You may have missed