पांच साल बाद चास गुरुद्वारा से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आज से शुरू होगी प्रभात फेरी

Advertisements

बोकारो : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर चास गुरुद्वारा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। खास बात यह है कि पांच साल बाद चास गुरुद्वारा से सेक्टर-2 गुरुद्वारा तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हाथी-घोड़े, आकर्षक झांकियां और पंजाब सहित अन्य स्थानों से आने वाली गतका पार्टियां शामिल होंगी। गतका पार्टी के सदस्य पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन करेंगे। पिछले पांच वर्षों से चास गुरुद्वारा से प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गुरु नानक जयंती के अवसर पर चास गुरुद्वारा से 24 दिनों तक प्रभात फेरी निकालने की परंपरा है। इसी क्रम में गुरुवार से अहले सुबह प्रभात फेरी शुरू होगी। इसमें सिख समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल होकर गुरु नानक देव जी की वाणी का गायन करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

About The Author

See also  वुशु चैंपियनशिप में अमूल्य रत्न मिश्रा ने जीता रजत पदक, सिमडेगा का बढ़ाया मान

You may have missed