वुशु चैंपियनशिप में अमूल्य रत्न मिश्रा ने जीता रजत पदक, सिमडेगा का बढ़ाया मान

Advertisements

सिमडेगा : 22वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु चैंपियनशिप में सिमडेगा के खिलाड़ी अमूल्य रत्न मिश्रा ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने ताओलू ट्रेडिशनल फ्लेक्सिबल वेपन्स स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अमूल्य रत्न मिश्रा ने इसका श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लगन को दिया। उन्होंने अपने माता-पिता और मित्रों के आशीर्वाद एवं सहयोग को भी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने सिमडेगा जिला वुशु संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा और सचिव तौकीर उस्मानी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके लगातार प्रोत्साहन और सहयोग से बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार को भी मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

अमूल्य रत्न मिश्रा की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। उनकी सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

About The Author

See also  ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 4-5 करोड़ की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

You may have missed