बालीगुमा में भव्य प्राण प्रतिष्ठा और भागवत कथा, 21 फरवरी से 9 दिन गूंजेगा मंदिर परिसर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के बालीगुमा स्थित चंद्रेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर जय मंगल सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाले इस नौ दिवसीय कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि एनएच-33 के पास स्थित मंदिर परिसर में भगवान चंद्रेश्वर महादेव और माता दुर्गा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर देश के विद्वान आचार्य और पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा, हवन और अनुष्ठान संपन्न करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और सनातन धर्म के संदेशों का वर्णन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, संध्या आरती और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजन समिति ने पंडाल, रोशनी, पेयजल, बैठने की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

ट्रस्ट ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देगा।

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed