परसुडीह की बेटी ने रचा इतिहास, ‘मिस ग्रैंड झारखंड’ का ताज जीतकर गांव को किया गौरवान्वित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी रांची में आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘मिस ग्रैंड झारखंड’ में जमशेदपुर के परसुडीह प्रधानटोला की प्रतिभाशाली युवती नेहा किस्कू ने खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शनिवार शाम रांची के एक निजी होटल में स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। कुल 12 फाइनलिस्टों के बीच हुए मुकाबले में नेहा ने अपनी प्रभावशाली रैंप वॉक, आत्मविश्वास और सटीक जवाबों से निर्णायकों को प्रभावित किया।

वर्तमान में नेहा कोलकाता से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे शुरू से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही हैं। ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने संताली म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। अब तक वे चार संताली म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री के रूप में नजर आ चुकी हैं।

रविवार शाम जब नेहा अपने गांव प्रधानटोला पहुंचीं तो ग्रामीणों और परिजनों ने मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे इलाके में जश्न का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नेहा आगे भी झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

See also  रांची में ऑर्किड हेरिटेज गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संस्थान का उद्घाटन, पाचन रोगों के इलाज में मिलेगी नई सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed