साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में काव्य प्रतियोगिता और दुर्गा स्तुति का भव्य आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, बिरसानगर जोन नं 6 बी, में शनिवार को काव्य प्रतियोगिता और दुर्गा स्तुति का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसमें विद्यालय की सचिव जयंती शांता, निर्देशक रमन सर, प्रबंधक शुभम सर, प्रधानाध्यापक रंजीत सर और अनिल कुमार घोष ने हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में “पृथ्वी बचाओ भविष्य बचाओ,” “सच्ची दोस्ती,” “मेरी शिक्षक,” “समय,” और “मेरा स्कूल” जैसी कविताओं के साथ ही रंगारंग नृत्य और नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य और दुर्गा मां के नौ रूपों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में हो रहे इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा और उनके आत्मविश्वास ने हमें गर्व महसूस कराया।

विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, मैरी, सोनी, संध्या, चन्दना, सिमरन, अन्नपूर्णा चंद्रा, मारिया, श्रुति, मिनती, हर्षलिन, वर्षा, सुचित्रा, नलिनी, प्रियंका और शिक्षकों में राज सर, अपूर्वा, जगजीत, पूर्णिमा, संदीप, सानिया, स्मृति, नवनीत, मधुमिता और मानी का सहयोग सराहनीय रहा। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना समर्थन दिया।

About The Author

Thanks for your Feedback!