घोड़ाबंधा में 8 माह बाद खुला सरकारी राशन स्टोर, लाभुकों ने किया अंकित आनंद का अभिनंदन

Advertisements

जमशेदपुर :- घोड़ाबंधा क्षेत्र में सरकारी जनवितरण प्रणाली स्टोर शुरू होने से लाभुकों को राहत हुई है। बीते आठ महीनों से बंद राशन स्टोर के खुल जाने से 650 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। महीनों से बंद पड़े सरकारी पीडीएस स्टोर का मामला बीते अक्टूबर माह में बीजेपी नेता अंकित आनंद ने उठाया था। इस माँग पर त्वरित संज्ञान लेकर जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने विशेष पदाधिकारी राशननिंग तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। विभागीय कार्रवाई के बाद नये पीडीएस संचालक का चयन कर अनुज्ञप्ति दी गयी। इस प्रक्रिया के तहत विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पिछले दिनों इसकी उद्घाटन हुई थी। गुरुवार से लाभुकों के मध्य अनाज वितरण की शुरुआत हुई। इससे पहले लाभुकों ने महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद का अभिनंदन कर आभार जताया। राशन स्टोर बंद होने से इस क्षेत्र के तीन पंचायतों के 650 से अधिक परिवार सीधे लाभान्वित हुए। घोड़ाबंधा पश्चिम, उत्तरी एवं पूर्वी पंचायतों के निवासी परिवार इसी जनवितरण प्रणाली स्टोर पर खाद्यान्न उठाव के लिए आश्रित थें। बीते वर्ष कोविड संक्रमण के कारण पूर्व स्टोर संचालक की मृत्यु हो जाने के बाद से ही स्टोर का संचालन बंद था। ऐसे में राशन उठाव के लिए लोगों को चार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर लुपुंगडीह स्थित पीडीएस स्टोर से राशन लाना होता था। जाने-आने में लाभुकों को काफ़ी कठिनाई होती थी। अब पंचायत में ही राशन स्टोर दुबारा शुरू हो जाने से लोगों में ख़ुशी है। लाभुकों ने गुरुवार को अंकित आनंद का अभिनंदन कर धन्यवाद ज़ाहिर किया। इस पहल के लिए बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी सूरज कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के अलावे विशेष रूप से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed