शहीद सैनिक एवं प्रवासी मजदूर पर आधारित भोजपुरी गीत का शूटिंग गांधी घाट

Advertisements
Advertisements

बिहार (संवाददाता ):-गीत और संगीत एक मनोरंजन का साधन तो जरूर है परंतु भोजपुरी समाज के लिए उसकी पहचान तथा उसका मान भी है जस गीत में संस्कृति की पहचान एवं समाज निर्माण का भाव नहीं होता निरर्थक बन कर रह जाता है भोजपुरी भाषा बहुत ही मीठी एवं सर्वाधिक पसंद की जाने वाली भाषा में से एक है जिसका गीत हिंदुस्तान की साथ साथ अन्य देशों में भी पसंद किया जाता है परंतु आज के समय में कुछ लोग भोजपुरी गीत एवं संस्कृति को अपना व्यापार बनाते हुए समाज के सामने अश्लीलता परोस रहे हैं जिससे भोजपुरी समाज के साथ-साथ भोजपुरी गीत के लोग अलग ही भावना से ले रहे हैं जिसे भोजपुरी समाज की बदनामी हो रही है जमशेदपुर ही नहीं पूरे भारत में भोजपुरी के बहुत सारे अच्छे अच्छे कलाकार एवं गीतकार है जिन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए मंच प्राप्त नहीं होता क्योंकि उनके गीत संगीत में अश्लील शब्द एवं फिल्माने के लिए अश्लील दृश्य नहीं होते हैं इसी समस्या को देखते हुए समस्या के निदान के लिए केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिवपूजन सिंह बहुत जल्द अपना खुद का एक नया प्रोडक्शन स्थापित करने जा रहे हैं इसका नाम “सिंह भोजपुरी फिल्म प्रोडक्शन” होगा जिसमें उनके द्वारा निमित्त की जा रही संगीत वीडियो जो शहीद सैनिक तथा कोरोना काल मे प्रवासी मजदूर के आत्मकथा पर आधारित होगा जिसे खुद शिवपूजन सिंह ने लिखा है तथा सोमा चौधरी द्वारा स्वर प्रदान किया गया है जिसकी शूटिंग आज स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित गांधी घाट मे हो रहा है।सिंह भोजपुरी फिल्म प्रोडक्शन के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे झारखंड के कलाकार एवं गीतकार से आग्रह किया है कि जिस भी कलाकार को मंच नहीं मिल रहा हो और उनके पास अपना हुनर हो वह शिवपूजन सिंह से संपर्क करें उन्हें जरूर मंच प्रदान किया जाएगा तथा उनके हुनर को एक पहचान देते हुए भोजपुरी जगत को साफ-सुथरा मर्यादापूर्ण संगीत प्रदान किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

You may have missed