RIT थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे जुआ और लॉटरी के अड्डे ,पुलिस बनी अनजान, बर्बाद हो रहे युवा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला / आदित्यपुर:- जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध -धंधे खूब फल- फूल रहे हैं. यहां रायडीह बस्ती के अंबेडकर नगर में जुआ- लॉटरी के अड्डे बेरोकटोक चल रहे हैं.खुलेआम जुआ लॉटरी का अवैध -धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है जो कुछ और इशारा कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नाम ना छापने की शर्त पर स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा बताया गया है कि कुछ दिनों पूर्व मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद यहां लॉटरी -जुआ का अवैध धंधा बंद था. लेकिन बीते कुछ दिनों से जुआ का अड्डा फिर खुल गया है. जहां बस्ती और आसपास इलाके से बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं. लॉटरी जुआ लत के चलते युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है. लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ मिलीभगत से यह गोरखधंधा शुरू किया गया है. मामले को लेकर आरआईटी थाना प्रभारी से जब बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार किया और कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. तस्वीरों मे साफ़ देख सकते हैं किस प्रकार जुआ का अड्डा चल रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मिरुडीह से सटे काशीडीह में हब्बा -डब्बा का गोरखधंधा जोरों पर शुरू किया गया था.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed