रिम्स की जमीन पर फिर बवाल, अतिक्रमण और विवाद के बीच बाउंड्री का काम रुका
Advertisements

रांची : रिम्स की जमीन की घेराबंदी का काम स्थानीय विरोध, अतिक्रमण और विवाद के कारण रुक गया है। रिम्स प्रशासन ने बाउंड्री निर्माण के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि काम के दौरान स्थानीय स्तर पर विरोध और धमकियों की स्थिति सामने आ रही है, जिससे निर्माण प्रभावित हो रहा है।
Advertisements

रिम्स परिसर की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रशासन बाउंड्री बनाकर परिसर की जमीन को सुरक्षित करना चाहता है, लेकिन विवाद के कारण यह काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रिम्स प्रशासन ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जा सके।


